Motorola Razr Fold: मोटोरोला ला रहा है अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, अभी जानिए फीचर्स
Motorola Razr Fold: पिछले कई दिनों से मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold के लॉन्च को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन अब Motorola Razr Fold की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Motorola Razr Fold: पिछले कई दिनों से मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold के लॉन्च को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन अब Motorola Razr Fold की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इसी महीने फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है।
कब होगा लॉन्च
चीनी कंपनी मोटोरोला भारत में 13 मई को Motorola Razr Fold को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए CES (Consumer Electronics Show) में फोन को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था। लेकिन अब मोटोरोला फोन को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च करने जा रहा है।
Motorola Razr Fold के फीचर्स
Motorola Razr Fold पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू , पैंटोन लिली व्हाइट कलर के साथ FiFa के एक विशेष एडिशन में भी आएगा।
इस फोन में 6.56 इंच का कवर pOLED डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं फोन को खोलने पर 8.1 इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB + 512GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश होगा।
Advertisement
इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 Mobile प्लेटफॉर्म लगा होगा।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें Sony Lytia 828 का 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलेगा। फोन में 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड/ मैक्रो कैमरा होगा और तीसरा 50 MP का टेलीफोटो कैमरा होगा।
Advertisement
इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए इस फोन में 80W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। Motorola Razr Fold एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च होगा। कंपनी फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
इसके अलावा फोन को IP46, IP48 और IP49 की रेटिंग दी गई है जो Motorola Razr Fold को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।