Motorola Edge 70 Pro की सेल भारत में हुई शुरू, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर, जानिए फीचर्स और कीमत
Motorola Edge 70 Pro फोन की सेल आज 29 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। फोन की पहली सेल में कंपनी आकर्षित ऑफर भी लेकर आई है। इससे ग्राहक लेटेस्ट फोन भी डिस्काउंट के साथ ले सकेंगे।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च हुआ था। यह कंपनी का मिलिट्री ग्रेड (MIL 810H) फीचर्स वाला एक तगड़ा स्मार्टफोन होगा जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। अब इस फोन की सेल आज 29 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। फोन की पहली सेल में कंपनी आकर्षित ऑफर भी लेकर आई है। इससे ग्राहक लेटेस्ट फोन भी डिस्काउंट के साथ ले सकेंगे।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत और ऑफर
Motorola Edge 70 Pro फोन 2 अलग अलग वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। पहली सेल के दौरान ग्राहकों को Motorola Edge 70 Pro फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1950 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा यहां 27,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक इस फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स
डिजाइन- यह फोन Pantone Lily White Finish, Pantone Tea Finish और Pantone Titan Finish जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। तीनों कलर्स के फोन की बॉडी अलग अलग टाइप की है जिनमें पैनटोन टी कलर में satine luxe finish, पैनटोन टाइटन फिनिश में tailored fabric finish और पैनटोन लिली व्हाइट फिनिश में मार्बल फिनिश मिलेगी।
Advertisement
डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Extreme Amoled डिस्प्ले सुपर एचडी रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा। फोन में 144 hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
प्रोसेसर- यह फोन Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है।
Advertisement
कैमरा- Motorola Edge 70 Pro में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा Sony Lytia 710 है और 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इस फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है। फोन में AI Enhancement इंजन लगाया है जिससे लो-लाइट हो रात के अंधेरे में भी फोटो के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
बैटरी- Motorola Edge 70 Pro में 6500 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके साथ 90W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन का बैकअप देगी।
अन्य फीचर्स- मोटोरोला के इस फोन में (MIL 810H) मिलिट्री ग्रेड फीचर्स होंगे। इससे यह एक तगड़ा स्मार्टफोन होगा जो गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है जो धूल-मिट्टी के साथ पानी के तेज प्रेशर पड़ने पर भी फोन को सुरक्षित रखने का काम करेगी।
Motorola Edge 70 Pro फोन में Dolby Atmos से लेस स्पीकर्स दिए गए हैं। हीटिंग को दूर करने के लिए फोन में Vapour Cooling Chamber लगाया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 3 वर्ष का ओएस और 5 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट देगी।