Moto G86 Power 5G: मोटोरोला के इस तगड़े स्मार्टफोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, मिल रहा बस इतनी कीमत में
Moto G86 Power 5G फोन फ्लिपकार्ट पर समर सेल के दौरान जबरदस्त ऑफर के साथ आ गया है। इससे ग्राहक फोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Moto G86 Power 5G कंपनी का एक बेहद मजबूत स्मार्टफोन है, जिसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। यह फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि Moto G86 Power 5G काफी मजबूत फोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर समर सेल के दौरान जबरदस्त ऑफर के साथ आ गया है। इससे ग्राहक फोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G86 Power 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट के समर सेल ऑफर के दौरान इस फोन के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो इस फोन पर 900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 12,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
Moto G86 Power 5G के फीचर्स
Moto G86 Power 5G Golden Cypress, Cosmic Sky और Spellbound जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि Moto G86 Power 5G काफी मजबूत फोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने फोन में 6720 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर सुपर एचडी pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर्स है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। यह फोन भारत में मौजूद 5जी के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। फोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।