Moto G77 Power: Sony के 50 MP कैमरा वाले मोटोरोला फोन की सेल हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा बंपर ऑफर
मोटोरोला ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया था। इस फोन में Sony का 50 MP वाला Lytia 600 कैमरा लगाया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Moto G77 Power: मोटोरोला ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया था। इस फोन में Sony का 50 MP वाला Lytia 600 कैमरा लगाया गया है। अब आज 13 जुलाई से इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत मोटोरोला के इस फोन पर जबरदस्त छूट भी पेश की गई है। हम आपको फोन के ऑफर के साथ कीमत और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Moto G77 Power कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Moto G77 Power की कीमत 25,999 रुपये है। यह फोन आज 13 जुलाई से मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही यह फोन देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी पहुंच गया है।
बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो मोटोरोला की साइट पर चल रहा है। यहां से आप इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही आगर आप ईएमआई के विकल्प पर जाते हैं तो आप फोन पर 2500 रुपये का धुरंधर डिस्काउंट पा सकेंगे।
Moto G77 Power के फीचर्स
डिजाइन- यह फोन Pantone Fuchsia Red, Pantone Nautical Blue और Pantone Impenetrable जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है। Moto G77 Power में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन को IP64 की रेटिंग दी गई जो फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने का काम करेगी।
Advertisement
कैमरा-मोटोरोला के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP वाला Sony Lytia 600 का मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ फ्लैश लगाई गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Advertisement
प्रोसेसर- यह फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है।
रैम और मेमोरी- इस फोन में 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिलेगी।
बैटरी- Moto G77 Power में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 3 दिन तक साथ निभाएगी। इस फोन के साथ 30W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में 6W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स- इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस स्पीकर्स लगाए गए हैं। यह फोन 5G के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5 एमएम जैक भी है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश किया गया है। कंपनी फोन पर 1 साल का सॉफ्टवेयर और 3 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।