Moto G57 Power: मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन अब हुआ और सस्ता, जानिए फ्लिपकार्ट के इस ऑफर को
Moto G57 Power कंपनी का एक बजट फोन है, जिसे कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में लॉन्च किया था। लेकिन अब ये सासत कीमत में उपलब्ध हो गया है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Moto G57 Power कंपनी का एक बजट फोन है, जिसे कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने कम कीमत वाले फोन पर छूट जारी कर इसे और भी सस्ता कर दिया है।
Moto G57 Power अब कितने का हुआ
Moto G57 Power को कंपनी ने 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया था लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर बैंक ऑफर के जरिए 750 रुपये की छूट मिल रही है। ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ऐक्सिस और एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई का लाभ उठाकर फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G57 Power के फीचर्स
यह फोन Corsair, Fluidity और Regatta जैसे 3 कलर्स में आता है। फोन अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है। कंपनी का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। फोन के साथ 33 W का चार्जर भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Realme P4 Lite की पहली सेल हुई शुरू