Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च से पहले कीमत के बारे में मिला बड़ा अपडेट, इस बार होगी महंगी, जानिए
Google Pixel 11 Series को कंपनी अगले महीने 12 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही सीरीज के फोन की कीमत के बारे में बड़ी जानकारी मिली है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google Pixel 11 Series को कंपनी अगले महीने 12 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसके लिए न्यूयॉर्क में Made By Google इवेंट का आयोजन करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही सीरीज के फोन की कीमत के बारे में बड़ी जानकारी मिली है।
कितने स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
इस इवेंट में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL के साथ Pixel 11 Pro Fold को भी लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार AI के चलते बढ़ती रैम की कीमतों का असर Google Pixel 11 सीरीज पर भी देखने को मिलेगा। इससे सीरीज के सभी फोन पिछली Google Pixel 11 सीरीज से महंगे हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में फोन की शुरुआती कीमत के बार में नहीं बताया गया है।
Google Pixel 11 सीरीज के लीक फीचर्स
गूगल Pixel सीरीज में हर बार अपना Tensor प्रोसेसर लगाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नई Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी नए 2nm वाले Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।
Advertisement
Google Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 1280 × 2856 पिक्सेल का रिजोल्यूशन मिल सकता है। बेस वेरिएंट में 12 GB या 16 GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। तो वहीं फोन में 4,707 mah की बैटरी मिल सकती है।
Google Pixel 11 Pro XL की बात करें तो इस फोन की मोटाई मात्र 8.5 एमएम रखी जा सकती है। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Google Pixel 11 की तरह Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL फोन को भी अपने Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा। कंपनी Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को 512 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है।