Lava SHARK 2 5G: 6000 mah की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लावा का सस्ता 5जी स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
Lava SHARK 2 5G: भारतीय कंपनी लावा ने देश में अपना नया स्मार्टफोन Lava SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में HMD Vibe2 5G फोन के लॉन्च के बाद यह बाजार का एक और सस्ता 5जी स्मार्टफोन है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Lava SHARK 2 5G: भारतीय कंपनी लावा ने देश में अपना नया स्मार्टफोन Lava SHARK 2 5G लॉन्च कर दिया है। हाल ही में HMD Vibe2 5G फोन के लॉन्च के बाद यह बाजार का एक और सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
Lava SHARK 2 5G के फीचर्स
इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में UNISOC T8200 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।
फोन में 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही फोन में वर्चुअल रैम का फीचर भी दिया है जिससे 4 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक्सटर्नल स्टोरेज का भी विकल्प दिया है जिसके तहत मेमोरी कार्ड के जरिए 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 13 MP का AI रियर कैमरा है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Advertisement
लावा शार्क 2 5जी में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। कंपनी ने इसके लिए फोन में 18W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। हालांकि फोन के साथ 10W का ही चार्जर मिल रहा है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी के अनुसार यूजर्स फोन में ब्लोटवेयर फ्री ओएस का अनुभव करेंगे। इसका मतलब फोन में कोई फालतू ऐप नहीं होगी। लावा फोन पर 1 वर्ष का ओएस और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है जो बताता है कि यह फोन धूल-मिट्टी और पानी पड़ने पर भी सुरक्षित रहेगा।
Advertisement
Lava SHARK 2 5G कीमत और उपलब्धता
Lava SHARK 2 5G की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन Sonar Gold और Arya Blue जैसे 2 कलर्स में देश भर के रिटेल स्टोर पर 10 जून से उपलब्ध होगा।