Lava Bold N2 Pro 4G: लावा का सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, अभी जानिए फीचर्स के साथ क्या हो सकती है कीमत
Lava Bold N2 Pro 4G: भारतीय कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स की जानकारी भी दे दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Lava Bold N2 Pro 4G: भारतीय कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स की जानकारी भी दे दी है। बता दें कि यह एक 4जी फोन होगा जिससे इसकी कीमत भी काफी सस्ती होगी। यह फोन 4 जीबी की रैम और 128 GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है।
इस फोन से पहले कंपनी Lava Bold N2 को भी लॉन्च कर चुकी है। यह नया Lava Bold N2 Pro 4G पिछले फोन का अपग्रेड एडिशन होगा।
Lava Bold N2 Pro 4G कब होगा लॉन्च
Lava Bold N2 Pro 4G को कंपनी 31 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Lava Bold N2 Pro 4G के फीचर्स
Lava Bold N2 Pro 4G फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जाएगा जिसका 260000 का Antutu स्कोर है। इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी है जिससे HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Advertisement
लावा के इस फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा होगा। यह फोन 4 जीबी की रैम और 128 GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश हो सकता है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mah दी जा सकती है। लावा फोन के साथ चार्जर भी देती है।
Lava Bold N2 Pro 4G में IP54 की रेटिंग मिल सकती है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा दिलाने का काम करेगी। यह फोन Android 15 के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, WIFI, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स
Advertisement
Lava Bold N2 Pro 4G की कीमत
Lava Bold N2 Pro 4G क्यूंकि एक 4जी स्मार्टफोन है, इसलिए इस फोन की कीमत 8000 से 9000 रुपये के बीच हो सकती है।