Lava Bold N2 Lite की सेल हुई शुरू, मिल रहा सिर्फ 6999 रुपये में, जानिए ये ऑफर
Lava Bold N2 Lite की सेल शुरू हो गई है। हम आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर कीमत और ऑफर तक सब कुछ बताने जा रह हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Lava Bold N2 Lite और Lava Bold N2 Pro को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इनमें से Lava Bold N2 Pro की तो सेल शुरू हो गई थी लेकिन अब आज शुक्रवार 10 अप्रैल से Lava Bold N2 Lite की भी सेल शुरू हो गई है। भारतीय कंपनी अपने इस नए फोन की पहली सेल पर कुछ ऑफर भी दे रही है। हम आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर कीमत और ऑफर तक सब कुछ बताने जा रह हैं।
Lava Bold N2 Lite की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Lava Bold N2 Lite का 3 जीबी रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट आया है जिसकी कीमत 7399 रुपये है। यह फोन एमेजोन पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। पहली सेल में फोन 400 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। लेकिन अगर आप इस फोन की 2 यूनिट खरीदते हैं तो आपको 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एमेजोन पर 6,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Lava Bold N2 Lite के फीचर्स
यह फोन Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। Lava Bold N2 Lite में 90 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है जो बहुत सारे बैंड को सपोर्ट करता है।
इस फोन में UNISOC 9863A ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। लावा के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा, और दूसरा AI कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट और बैक कैमरा दोनों HD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में कैमरा के कई मोड भी मौजूद है।
Advertisement
यह फोन 3 जीबी की रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में 3 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलेगी। इसके साथ ही फोन में एसडी कार्ड के जरिए 512 GB की एक्सटर्नल स्टोरेज भी दी गई है।
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mah दी गई है। लावा फोन के साथ चार्जर भी देगी। फोन में 10W तक की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Lava Bold N2 Lite फोन Android 15Go Edition के साथ पेश हुआ है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, WIFI और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।