Lava Bold N2 Lite: देसी कंपनी ने किया कमाल, 512 GB एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
Lava Bold N2 Lite: भारतीय कंपनी लावा लगातार चीनी कंपनियों को टक्कर देते हुए सस्ती कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी ने Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Lava Bold N2 Lite: भारतीय कंपनी लावा लगातार चीनी कंपनियों को टक्कर देते हुए सस्ती कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी ने मंगलवार 31 मार्च को Lava Bold N2 Pro के लॉन्च के बाद बुधवार 1 अप्रैल को Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
Lava Bold N2 Lite के फीचर्स
यह फोन Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। Lava Bold N2 Lite में 90 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है जो बहुत सारे बैंड को सपोर्ट करता है।
इस फोन में UNISOC 9863A ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। लावा के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा, और दूसरा AI कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट और बैक कैमरा दोनों HD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में कैमरा के कई मोड भी मौजूद है।
यह फोन 3 जीबी की रैम और 64 GB स्टोरेज इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में 3 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलेगी। इसके साथ ही फोन में एसडी कार्ड के जरिए 512 GB की एक्सटर्नल स्टोरेज भी दी गई है।
Advertisement
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mah दी गई है। लावा फोन के साथ चार्जर भी देगी। फोन में 10W तक की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Lava Bold N2 Lite फोन Android 15Go Edition के साथ पेश हुआ है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, WIFI और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Advertisement
कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 Lite की कीमत 7399 रुपये है। इस फोन की सेल 10 अप्रैल से अमेजन पर शुरू होगी।