Itel A100C: मात्र 7999 रुपये में लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगा, जानिए इसके बारे में
Itel ने भरत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन Itel A100C लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बेहद सस्ता स्मार्टफोन है। लेकिन फिर भी इस फोन में कई अच्छे फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

चीनी कंपनी Itel ने भरत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन Itel A100C लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बेहद सस्ता स्मार्टफोन है जिसकी कीमत मात्र 7,999 रुपये है। लेकिन सस्ती कीमत होने के बावजूद भी कंपनी ने इस फोन में कई अच्छे फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Itel A100C के फीचर्स
यह फोन सिल्क, ग्रीन, टाइटैनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक जैसे 4 रंगों में पेश हुआ है। Itel ने अपने इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए हैं जो फोन को मजबूत बनाते हैं। इस फीचर से फोन गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटता। इस फोन में शानदार साउन्ड के लिए DTS पॉवर्ड साउन्ड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया है।
Itel A100C फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD + IPS डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
चीनी कंपनी ने फोन में Unisoc T7100 प्रोसेसर लगाया है। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 2 GB रैम + 64 GB स्टोरेज जैसे सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में मेमोरी फ्यूजन का फीचर भी है जिससे फोन की रैम को 4 GB तक बढ़ाने का भी विकल्प मिलता है।
Advertisement
इस फोन में 8 MP का सिंगल बैक कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IPX4 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी की बूंदें पड़ने पर भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए कंपनी फोन के साथ 10W का चार्जर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी दिन भर चल जाएगी।
Advertisement
यह फोन Android 15 Go एडिशन के साथ लॉन्च हुआ है। इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Itel A100C की कीमत और उपलब्धता
Itel A100C की कीमत 7,999 रुपये है। बिक्री के लिए यह फोन देश भर के कई रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना नजदीकी स्टोर देख सकते हैं।