अपडेटेड 16 March 2026 at 15:09 IST

iQOO Z11x 5G की सेल भारत में हुई शुरू, यहां मिल रहा है 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, जानिए ऑफर

iQOO Z11x 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था। अब आज सोमवार से इस फोन की सेल एमेजोन पर शुरू हो गई है।

iqoo
iQOO Z11x is now official in India. | Image: iQOO

iQOO Z11x 5G पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने अपने इस मिड रेंज स्मार्टफोन जो 3 वेरएंट्स में पेश किया था। अब आज सोमवार से इस फोन की सेल एमेजोन पर शुरू हो गई है। अच्छी बात यह भी है कि पहली सेल में ही फोन पर बंपर ऑफर पेश किया गया है जिससे ग्राहकों को यह फोन सस्ती कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह फोन Prismatic Green और Titan Black जैसे 2 कलर्स में उपलब्ध हुआ है। 

iQOO Z11x 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

iQOO Z11x फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। पहली सेल में एमेजोन पर इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे ग्राहक यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

iQOO Z11x 5G के फीचर्स 

डिस्प्ले- इस फोन में 6.76 इंच की स्क्रीन दी गई है जिस पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

कैमरा- iQOO Z11x में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

रैम और मेमोरी- यह फोन 6 GB रैम 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम 256GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। 

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है। 

Advertisement

बैटरी- इस फोन में 7200 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में 44 W की फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे की कॉलिंग मिलेगी। इसी तरह फोन की बैटरी सिर्फ 1 प्रतिशत रहने पर भी 36 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिल सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है। 

इसे भी पढ़ें- Upcoming SmartPhones: एक ही दिन में लॉन्च होंगे 4 नए शानदार स्मार्टफोन

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 15:09 IST