अपडेटेड 24 February 2026 at 14:01 IST

iQOO 15R 5G: गेमर्स को अब आएगा मजा, सुपर कंप्यूटर चिप के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन, हीटिंग नहीं होगी, आंखें भी नहीं थकेगी, जानिए फीचर्स और कीमत

कंपनी ने iQOO 15R 5G का निर्माण गेमर्स को ध्यान में रखते हुए किया है। इसलिए कंपनी ने फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है।

iQOO 15R 5G
iQOO 15R 5G | Image: iQOO

iQOO 15R 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 3 वेरिएंट में पेश हुआ है जिनमें 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन का निर्माण गेमर्स को ध्यान में रखते हुए किया है। इसलिए कंपनी ने फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है।  

iQOO 15R 5G के फीचर्स 

यह फोन Dark Knight और Triumph Silver जैसे 2 कलर्स के साथ आया है। इस फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड आई केयर डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी का कहना है कि iQOO 15R 5G का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि फोन एक हाथ से आसानी से चलाया जा सके। यही कारण है कि फोन की टैगलाइन फ्लैगशिप पॉवर, परफेक्ट फिट रखी है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह फोन 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है।  iQOO ने अपने इस फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसके लिए फोन में iQOO सुपर कंप्यूटर चिप लगाई है। कंपनी के अनुसार यह फोन अपने सेगमेंट का 144 FPS पर चलने वाला मोस्ट स्टेबल फोन होगा। इस फोन में 6.5K Ice Core VC Cooling System लगाया है जो गेमिंग के दौरान फोन के तमपान बढ़ने पर 10 मिनट में 15 डिग्री तक घटा देता है।

Uploaded image

फोन के कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का Sony LYT-700V OIS मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

Advertisement

इस फोन में 7600 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए कंपनी ने 100 W के सुपर फास्ट चार्जर का फीचर भी दिया है। कंपनी के अनुसार फोन 10 मिनट में 44 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। साथ ही फुल चार्ज होने के बाद 3.1 घंटे तक गेम, 7.1 घंटे तक सोशल मीडिया, 16.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे तक 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार 7600 mah की बैटरी में यह सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।    

यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Origin Os 6 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।  

Advertisement

iQOO 15R 5G की कीमत   

iQOO 15R 5G फोन के 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,999 रुपये और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है। तीनों वेरिएंट की सेल एमेज़ोन पर 3 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- Realme P4 Lite की पहली सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट पर नहीं यहां मिल रहा पूरे 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट  

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 14:01 IST