iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, फटाफट जानिए
iPhone 18 सीरीज इस वर्ष सितंबर में लॉन्च होगी, अब iPhone 18 Pro Max की कीमत लीक हो गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 18 सीरीज इस वर्ष सितंबर में लॉन्च होगी लेकिन आए दिन आईफोन 18 सीरीज के कभी किसी फीचर तो कभी कीमत को लेकर कोई ना कोई जानकारी मिल रही है। अब iPhone 18 Pro Max की कीमत लीक हो गई है। बता दें कि ऐप्पल बॉस टिम कुक पहले ही नई iPhone 18 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे चुके हैं।
iPhone 18 Pro Max की कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में 1.79 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि ऐप्पल ने इस कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन कई अलग अलग रिपोर्ट के जरिए ये जानकारी सामने आई है।
iPhone 18 Pro की कीमत भी हुई लीक
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,36,500 रुपये हो सकती है। इसी तरह iPhone 18 की कीमत में भी बढ़ोतरी होने की खबरें मिल रही है।
iPhone 18 सीरीज के फीचर्स
iPhone 18 प्रो और वर्जन इस बार रेड कलर में पेश हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर में भी कंपनी इसे पेश कर सकती है।
Advertisement
iPhone 18 प्रो में 6.3 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है। तो वहीं iPhone 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है।
ऐप्पल इस बार आईफोन 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट लगाकर बाजार में उतार सकती है। कंपनी ने हाल ही में iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है जिससे यह साफ है कि iPhone 18 सीरीज iOS 27 के साथ पेश होगी। इस बार iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट में 256 GB स्टोरेज मिल सकती है।