Flipkart Sale में iPhone 17 मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता, जानिए इस बंपर ऑफर को
iPhone 17 इस समय चल रही फ्लिपकार्ट सेल में धुरंधर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इसलिए अगर आप भी आज रविवार को iPhone 17 खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 17 इस समय चल रही फ्लिपकार्ट सेल में धुरंधर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इसलिए अगर आप भी आज रविवार को iPhone 17 खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको फ्लिपकार्ट सेल के इस बंपर ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।
iPhone 17 फ्लिपकार्ट ऑफर
Flipkart सेल में iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत 102,900 रुपये है।
लेकिन अगर आप apple iPhone 17 को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 6,995 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा यहां 48,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे आप आईफोन 17 को बेहद सबसे सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।
Advertisement
iPhone 17 के फीचर्स
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
Advertisement
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।