Infinix Smart 20 फोन हुआ भारत में लॉन्च, अब बिना सिम के कर सकेंगे कॉल, जानिए ये जबरदस्त फीचर
Infinix Smart 20: चीनी कंपनी Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में अल्ट्रालिंक का फीचर दिया गया है जिसके द्वारा यूजर्स फोन में बिना नेटवर्क के कॉल भी कर सकेंगे।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Infinix Smart 20: चीनी कंपनी Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिस कारण कीमत में काफी सस्ता है। खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में अल्ट्रालिंक का फीचर दिया गया है जिसके द्वारा यूजर्स फोन में बिना नेटवर्क के कॉल भी कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में JBL की साउन्ड का फीचर भी दिया गया है।
Infinix Smart 20 के फीचर्स
इंफिनिक्स का यह नया फोन Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange जैसे 4 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.7 एमएम है।
इस फोन में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है जिस पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Infinix Smart 20 फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में 8 MP का सिंगल बैक कैमरा और 8 MP का ही फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 के साथ बाजार में पेश हुआ है।
Advertisement
यह फोन 5200 mah की बैटरी के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन के साथ 15W का चार्जर भी फ्री दे रही है। इसमें 5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिल रही है। फोन में बेहतरीन साउन्ड के लिए JBL का स्पीकर लगाया गया है।
इसके अलावा फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Advertisement
बिना सिम के होगी फोन कॉल
Infinix Smart 20 में अल्ट्रालिंक का बेहद खास फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना नेटवर्क और सिम के भी 1 किलोमीटर के दायरे में फोन कॉल कर सकेंगे। यह एक मुफ़्त सेवा होगी लेकिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए दोनों यूजर्स के पास इंफिनिक्स के फोन होने चाहिए। इस फीचर से यूजर्स बेसमेंट या ऐसे स्थानों से भी फोन कर सकेंगे जहां नेटवर्क नहीं आता।
Infinix Smart 20 की कीमत और उपलब्धता
Infinix Smart 20 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,499 रुपये और 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन की सेल 12 जून से Flipkart पर शुरू होगी।