Google Pixel 10 पर आया धुरंधर ऑफर, अब मिल रहा बेहद सस्ता, जानें ऑफर, कीमत और फीचर्स

Google Pixel 10 अपने शानदार फीचर्स के कारण बेस्ट एंड्रॉइड फोन में आता है। हालांकि कीमत में महंगा होने के कारण बहुत लोग इसे खरीद नहीं पाते। लेकिन अब इस फोन पर शानदार जबरदस्त ऑफर पेश कर दिया गया है।

google pixel 10
google pixel 10 | Image: google pixel 10

Google Pixel 10 अपने शानदार फीचर्स के कारण बेस्ट एंड्रॉइड फोन में आता है। हालांकि कीमत में महंगा होने के कारण बहुत लोग इसे खरीद नहीं पाते। लेकिन अब इस फोन पर शानदार जबरदस्त ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे यह फोन अब सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। 

Google Pixel 10 ऑफर 

Google Pixel 10 की कीमत अब 74,999 रुपये कर दी गई है। इतना ही नहीं अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस कार्ड या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो आप फोन पर 3750 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक या एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन को पूरे 4000 रुपये के बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।  

इसके अलावा यहां 55,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे आप Google Pixel 10 को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10 के फीचर्स  

यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। 

Advertisement

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 

Advertisement

Google Pixel 10 फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Max: 7100 mah बड़ी बैटरी फोन की सेल हुई शुरू

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड