Google Pixel 11 सीरीज Tensor G6 प्रोसेसर के साथ होगी पेश, जानिए लॉन्च से पहले सभी लीक फीचर्स

Google Pixel 11 सीरीज के इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के फोन के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं।

Google Pixel 10 series launched in India
Google Pixel 10 series launched in India | Image: X

Google Pixel 11 सीरीज के इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। इस सीरीज से Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे 4 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के फोन के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। 

Google Pixel 11 सीरीज के फीचर्स 

गूगल Pixel सीरीज में हर बार अपना Tensor प्रोसेसर लगाती है। इस नई Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी नए 2nm वाले Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 1280 × 2856 पिक्सेल का रिजोल्यूशन मिल सकता है। बेस वेरिएंट में 12 GB या 16 GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। तो वहीं फोन में 4,707 mah की बैटरी मिल सकती है। 

Google Pixel 11 Pro XL की बात करें तो इस फोन की मोटाई मात्र 8.5 एमएम रखी जा सकती है। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Google Pixel 11 की तरह Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL फोन को भी अपने Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा। कंपनी Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को 512 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है। 

Advertisement

डिजाइन कैसा होगा 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro XL का डिजाइन कंपनी के पिछले Google Pixel 10 Pro XL के डिजाइन के समान ही हो सकता है। कंपनी डिजाइन में मामूली बदलाव करके फोन को पेश कर सकती है। Google Pixel 9 Pro XL और Pixel 10 Pro XL के डिजाइन के अनुसार इस फोन के राइट पर भी पावर/ Gemini बटन और वॉल्यूम रॉकर्स के होने की पूरी उम्मीद है। 

पिछली बार की तरह इस बार भी कैमरा बार कर्व रेक्टेंगल शेप में मिल सकती है। लॉन्च होने वाले पिक्सल 11 प्रो एक्सएल में ट्रिपल कैमरा सेटअप फ्लैश के साथ मिल सकता है। इसमें 100 X जूम का फीचर मिल सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा पंच हॉल फॉर्मेट में स्क्रीन के अंदर मिल सकता है।    

Advertisement

Android 17 के साथ होगी पेश 

 Google Pixel 11 सीरीज के चारों फोन एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च होंगे। इस सीरीज के फोन में यूजर्स को Gemini के भी नए फीचर्स मिलेंगे।  

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10 पर यहां आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड