Google I/O 2026: गूगल ला रहा है AI चश्मा, फोन को बिना जेब से निकाले Gemini के जरिए करेगा सारे काम, बस बोलने पड़ेंगे ये 2 शब्द

Google I/O 2026 Event में Android XR Smart Glass को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। गूगल ने इन ग्लास में Gemini का सपोर्ट देकर इन्हें स्मार्ट ग्लास बना दिया है। यूजर्स अब इस चश्मे से सीधे बात कर अपनी सवाल पूछ किसी विषय की जानकारी ले सकेंगे।

google smart glass
google smart glass | Image: google

Google I/O 2026 Event में नए AI मॉडल Gemini Spark के साथ Android XR Smart Glass को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। गूगल ने इन ग्लास में Gemini का सपोर्ट देकर इन्हें स्मार्ट ग्लास बना दिया है। इसके सबसे खास फीचर की बात करें तो यूजर्स अब इस चश्मे से सीधे बात कर अपनी सवाल पूछ किसी विषय की जानकारी ले सकेंगे। इतना ही नहीं इस स्मार्ट ग्लास में एक छोटी स्क्रीन भी लगी होगी जिसमें यूजर्स को सभी नोटिफिकिशन देखने की सुविधा मिलेगी। 

गूगल इन स्मार्ट ग्लास को वर्ष 2026 के अंत तक लॉन्च करेगी। अपने लॉन्च के बाद यह Meta के AI ग्लास को टक्कर देंगे। 

यूजर्स बिना फोन निकाले अपने विभिन्न काम कर सकेंगे 

गूगल ने अपने इवेंट में बताया कि Android XR Smart Glass का प्रयोग कर यूजर्स अपनी जेब से फोन बिना निकाले कॉल, मैसेज के साथ जेमिनी के जरिए AI का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि ऑडियो के साथ डिस्प्ले वाले स्मार्ट ग्लासेस की भी टेस्टिंग चल रही है। लेकिन पहले बाजार में ऑडियो ग्लास लॉन्च किए जाएंगे। 

Uploaded image

कैसे होगा ऑडियो ग्लास

अमेरिकी कंपनी गूगल ने बताया कि ऑडियो ग्लास में वॉइस फीचर दिया जाएगा जिससे यूजर्स बिना फोन के चश्मे को बोलकर ही AI के जरिए अपने काम कर सकेंगे। यूजर्स इन ग्लास को 'Hey Google' बोलकर या ग्लास के फ्रेम पर दिया गया Gemini बटन को टैप कर एक्टिव किया जा सकेगा।   

Advertisement

गूगल के इस इवेंट में बताया गया कि यह ग्लास पूरी तरह हैंड्स फ्री होगा जिसपर यूजर्स को कॉल, मैसेज देखने के साथ, Gemini और कई ऐप्स का भी सपोर्ट मिलेगा।   

Google ट्रांस्लेट का भी मिलेगा सपोर्ट  

Android XR Smart Glass में गूगल ट्रांस्लेट का भी सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स ग्लास लगाए हुए किसी बोर्ड पर लिखी भाषा को देखते ही उसे अपनी पसंद की भाषा में अनुवाद पा सकेंगे। 

Advertisement

ग्लास में कैमरा भी लगा होगा 

गूगल Android XR Smart Glass में कैमरा लगा होगा जिससे यूजर्स को फोटो-वीडियो बनाने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही कैमरा के जरिए विभिन्न काम किए जा सकेंगे।  

सैमसंग के साथ मिलाया हाथ 

गूगल ने Google I/O 2026 Event में बताया कि Android XR Smart Glass के लिए उसने सैमसंग के साथ Gentle Monster और Warby Parker जैसी कंपनियों से भी हाथ मिलाया है।  

इसे भी पढ़ें- Motorola Razr Fold: बंपर ऑफर के साथ मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा 12,500 रुपये सस्ता

 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड