iPhone 17e मिल रहा फ्री में, सपना नहीं हकीकत है, फ्लिपकार्ट-एमेजोन नहीं यहां मिल रहा गजब का ऑफर
iPhone 17e को पिछले महीने मार्च में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक महीने के अंदर ही iPhone 17e पर बंपर ऑफर आ गया है जिससे यह आपको मुफ्त में भी मिल सकता है। आईये जानते हैं इस गजब ऑफर को।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

iPhone 17e को पिछले महीने मार्च में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी के पिछले iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन है। लेकिन अब एक महीने के अंदर ही iPhone 17e पर बंपर ऑफर आ गया है जिससे यह आपको मुफ्त में भी मिल सकता है। आईये जानते हैं इस गजब ऑफर को।
iPhone 17e का बंपर ऑफर
iPhone 17e के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये और 512 GB स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये है। ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट से इस आईफोन को अमेरिकन एक्स्प्रेस, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 62,700 रुपये का ट्रेड इन (एक्सचेंज ऑफर) भी चल रहा है जिससे 256 GB वेरिएंट आपको फ्री में भी पड़ सकता है।
iPhone 17e के फीचर्स
1 डिजाइन- इस बार ऐप्पल ने iPhone 17e को ब्लैक, व्हाइट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर में भी लॉन्च किया है। फोन की बॉडी को एल्यूमीनियम डिजाइन दिया गया है। फ्रंट स्क्रीन Ceramic Shield 2 से लेस है। इसमें एक्शन बटन भी लगाया गया है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
2 डिस्प्ले- इया आईफोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2532 x 1170 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। इस आईफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR पर 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Advertisement
3 प्रोसेसर- ऐप्पल ने अपने नए iPhone 17e में A19 चिप लगाई है।
4 कैमरा- iPhone 17e में 48MP Fusion सिंगल बैक कैमरा सिस्टम है। यह सिंगल कैमरा सिस्टम 2x टेलीफोटो लेंस का भी काम करेगा। सेल्फ़ी और फेसटाइम के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Advertisement
5 बैटरी- कंपनी के अनुसार आईफोन17ई में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। ऐप्पल के 20W चार्जर से आधे घंटे में फोन करीब 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऐप्पल ने iPhone 17e में MagSafe का सपोर्ट भी दिया है जिससे यूजर्स को 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
6 स्टोरेज- इस बार iPhone 17e 256 GB और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में मिलेगा।
7 अन्य फीचर्स- iPhone 17e 5G नेटवर्क पर काम करता है। फोन में apple intelligence का फीचर भी दिया है। यह आईफोन iOS 26 के साथ पेश हुआ है। फोन वजन में 170 ग्राम है। इसके अलावा डुअल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।