OnePlus Nord CE6 Lite पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा बस इतनी कीमत में
OnePlus Nord CE6 Lite को इसी महीने लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एमेजोन पर यह फोन बंपर ऑफर के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास अब इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

OnePlus Nord CE6 Lite को इसी महीने लॉन्च किया गया था। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। लेकिन अब एमेजोन पर यह फोन बंपर ऑफर के साथ पेश हो गया है। इससे ग्राहकों के पास अब इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है।
OnePlus Nord CE6 Lite ऑफर
ऐमजोन पर OnePlus Nord CE6 Lite के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। लेकिन ग्राहक अगर इस फोन को ऐक्सिस या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके साथ ही यहां ईएमआई के विकल्प भी मौजूद है। इसके अलावा एमेजोन पर 27,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है।
OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Lite फोन Vivid Mint और Hyper Black जैसे 2 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन की बॉडी में भी मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं। इससे यह भी एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में भी 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Advertisement
लेकिन इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए इस फोन में भी बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है।
यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा।
Advertisement
वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट में भी डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर 2 दिन का बैकअप मिलेगा। इस फोन में भी रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलेगा। यह फोन भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ था।