Best SmartPhones Under 30K: अगर बजट है 30000 रुपये, तो ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन
Best SmartPhones Under 30000: स्मार्टफोन सबको अच्छे लगते हैं। अगर आप भी नया और बढ़िया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 30,000 रुपये तक का है, तो हम आपको इस रेंज में आने वाले सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Best SmartPhones Under 30000: स्मार्टफोन सबको अच्छे लगते हैं। अगर आप भी नया और बढ़िया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 30,000 रुपये तक का है, तो हम आपको इस रेंज में आने वाले सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौन से हैं वो स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A36- फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 33,999 रुपये है। Samsung Galaxy A36 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है
OnePlus Nord CE6 Lite- OnePlus Nord CE6 Lite के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा है। इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Motorola Edge 70 Fusion - फोन के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,499 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।