Best SmartPhones Under 25K: Flipkart-Amazon Sale में मिल रहे हैं 25000 रुपये की रेंज में ये धुरंधर स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Best SmartPhones Under 25,000: Flipkart-Amazon Sale में महंगे स्मार्टफोन भी सस्ते दामों में मिल रहे हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों सेल में मिलने वाले 25,000 रुपये की रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं।

best smartphones
best smartphones | Image: motorola

Best SmartPhones Under 25,000: फ्लिपकार्ट और एमेजोन सेल में महंगे स्मार्टफोन भी सस्ते दामों में मिल रहे हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों सेल में मिलने वाले 25,000 रुपये की रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। इन दोनों सेल में बैंक ऑफर भी चल रहे हैं जिससे आप फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 

कौन से हैं वो बेस्ट स्मार्टफोन 

Uploaded image

OnePlus Nord CE6 Lite- यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। OnePlus Nord CE6 Lite के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसमें 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा है। इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह Amazon पर उपलब्ध है। 

Uploaded image

Oppo K14 5G - Oppo K14 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये,  6 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स वाला फोन है जिस कारण यह गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। फोन में 6.75 इंच का HD+ अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Oppo K14 5G में 7000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy M56 5G-  यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। Samsung Galaxy M17e 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन 120 hz के रिफ्रेश रेट पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। Samsung Galaxy M17e 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। 

Advertisement
Uploaded image

Redmi Note 15 SE- Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जिस कारण यह काफी पतला स्मार्टफोन है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 15 SE 5G में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Uploaded image

Moto G96 5G- फ्लिपकार्ट सेल में Moto G96 5G के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 50 MP का Sony LYTIA  700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Motorola भारत में ला रहा है 2 नए धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च डेट के साथ अभी जानिए सभी फीचर्स

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड