Best Smartphones Under 20K: 20000 रुपये के बजट में ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Best SmartPhones Under 20,000: अगर आपका बजट 20,000 रुपये के बजट फोन का तो हम आपको इस रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। इनमें सैमसंग, मोटोरोला, ओप्पो जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।

best smartphons under 20000
best smartphons under 20000 | Image: motorola

Best SmartPhones Under 20,000: आज के दौर में अच्छे स्मार्टफोन भी 20,000 रुपये की रेंज में मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट 20,000 रुपये के बजट फोन का तो हम आपको इस रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। इनमें सैमसंग, मोटोरोला, ओप्पो जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।    

Best Smartphones Under 20K

Uploaded image

Oppo K14x 5G - इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ है जिसमें 50 MP का AI मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा है। Oppo K14 5Gx में 6500 mah की बैटरी लगाई गई है। Oppo K14x 5G के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये,  4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy F70e 5G- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन 120 hz के रिफ्रेश रेट पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। Samsung Galaxy F70e 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। 

Uploaded image

Moto G37 Power- मोटोरोला के इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 7000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। इस फोन में 50 MP का बैक कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा है। Moto G37 Power के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सोनी के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानिए फीचर्स और कीमत

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड