अपडेटेड 24 February 2026 at 15:05 IST
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले OnePlus 15 पर जारी हुआ बंपर ऑफर, अब मिल रहा है इतनी कीमत में
Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले OnePlus 15 पर बंपर ऑफर जारी हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले OnePlus 15 पर बंपर ऑफर जारी हो गया है। बता दें कि वनप्लस ने पिछले वर्ष नवंबर में OnePlus 15 को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16+512GB की कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब यह फोन एमेज़ोन पर अच्छी डील के साथ उपलब्ध हो गया है।
OnePlus 15 की अच्छी डील
एमेज़ोन पर OnePlus 15 अब बैंक ऑफर के साथ मौजूद है। इससे ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स फोन पर पूरे 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन इस महा छूट को पाने के लिए ग्राहकों को ईएमआई के विकल्प को ही चुनना होगा। इसके अलावा यहां 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इन दोनों ऑफर के बाद ग्राहक अब फ्लैगशिप OnePlus 15 को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus 15 के फीचर्स
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। 1800 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120hz का रिफ्रेश रेट और गेमिंग पर 165 hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ था। इस फोन को IP66, IP68, और IP69 की भी रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।
वनप्लस ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का ही तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP वाला Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 7300 mAh वाली सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगाई गई है। फोन के साथ 100W का फास्ट चार्जर भी मिल रहा है।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 15:05 IST