Motorola Edge 70 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद लीक किए सभी फीचर्स, इस दिन देगा भारत में दस्तक

Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन से जुड़े लगभग सभी फीचर्स का फ्लिपकार्ट पर खुलासा कर दिया है।

Motorola Edge 70 Pro
Motorola Edge 70 Pro | Image: Motorola

Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान अब कंपनी ने खुद कर दिया है। मोटोरोला इस फोन को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन से जुड़े लगभग सभी फीचर्स का फ्लिपकार्ट पर खुलासा कर दिया है। इससे पता चलता है कि यह मोटोरोला का एक और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। 

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स 

यह फोन Pantone Lily White Finish, Pantone Tea Finish और Pantone Titan Finish जैसे 3 कलर्स में पेश होगा। तीनों कलर्स के फोन की बॉडी अलग अलग टाइप की होगी जिनमें पैनटोन टी कलर में satine luxe finish, पैनटोन टाइटन फिनिश में tailored fabric finish और पैनटोन लिली व्हाइट फिनिश में मार्बल फिनिश मिलेगी।   

Motorola Edge 70 Pro का मेन बैक कैमरा Sony Lytia 710 होगा। फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए फोटो देख लगता है, इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि तीसरा कैमरा की जगह फोन में सेंसर भी लगा हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि फोन में AI Enhancement इंजन लगाया है जिससे लो-लाइट हो रात के अंधेरे में भी फोटो के अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

यह फोन Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ पेश होगा। इस फोन में एक्सपेंडेबल रैम के साथ 12 GB तक की रैम मिलेगी। 

Advertisement

Motorola Edge 70 Pro में 6500 mAh की बैटरी लगी होगी, जिसके साथ 90W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन का बैकअप देगी।  

इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Extreme Amoled डिस्प्ले सुपर एचडी रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा। फोन में 144 hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।  

Advertisement

मोटोरोला के इस फोन में (MIL 810H) मिलिट्री ग्रेड फीचर्स होंगे। इससे यह एक तगड़ा स्मार्टफोन होगा जो गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है जो धूल-मिट्टी के साथ पानी के तेज प्रेशर पड़ने पर भी फोन को सुरक्षित रखने का काम करेगी।   

Motorola Edge 70 Pro फोन में Dolby Atmos से लेस स्पीकर्स लगे होंगे। हीटिंग को दूर करने के लिए फोन में Vapour Cooling Chamber लगा होगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च होगा। कंपनी फोन पर 3 वर्ष का ओएस और 5 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

इसे भी पढ़ें- Redmi A7 Pro 5G: रेडमी का भगवा स्मार्टफोन बाजार में हुआ उपलब्ध, पहली सेल में मिल रहा 1000 रुपये सस्ता, जानिए जबरदस्त ऑफर

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.