अपडेटेड 15 March 2026 at 10:24 IST
Apple MacBook Neo: ऐप्पल के सबसे सस्ते लैपटॉप की मार्केट में एंट्री, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Apple MacBook Neo की कीमत कम रखी है लेकिन पहली सेल में ही MacBook Neo को बंपर डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Apple ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया है। अब इस MacBook Neo की सेल भी शुरू हो गई है। यूं ऐप्पल ने पहले से ही इसकी कीमत कम रखी है लेकिन पहली सेल में ही MacBook Neo को बंपर डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। इससे ऐप्पल के लैपटॉप को वो ग्राहक अब और भी आसानी से खरीद सकेंगे जो इसे खरीदने का अभी तक सिर्फ सपना ही देख पाते थे।
Apple MacBook Neo की कीमत और उपलब्धता
Apple MacBook Neo दो वेरिएंट में लॉन्च हुई है। भारत में 256 GB स्टोरेज की कीमत 69,900 रुपये और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। यह दोनों वेरिएंट ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश के सभी apple stores पर भी उपलब्ध हो गए हैं। ऐप्पल स्टोर और ऐप्पल रिसेलर स्टोर पर MacBook Neo सबसे सस्ती कीमत में मिल रहा है। इन ऑफलाइन स्टोर पर जाकर ग्राहक ऐक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए मैकबुक नियो पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
Apple MacBook Neo के फीचर्स
MacBook Neo सीरीज सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे 4 कलर्स में पेश हुई है। स्टोरेज को छोड़कर दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं। यह नई मैकबुक नियो सीरीज Apple A18 Pro चिप के साथ लॉन्च हुई है। बेस वेरिएंट में 8 GB रैम, 256 GB SSD स्टोरेज मिलती है तो वहीं दूसरे अपर वेरिएंट में 8 GB रैम, 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। इसका वजन मात्र 1.23 kg है।
इस नई MacBook Neo सीरीज में 13 इंच की स्क्रीन पर लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फेसटाइम के लिए ऐप्पल ने इसमें 1080p HD कैमरा लगाया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 20 W का USB-C पॉवर एडेप्टर साथ में मिलता है। ऐप्पल के अनुसार फुल चार्ज होने पर MacBook Neo सीरीज से 16 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग मिलती है।
Advertisement
इसके साथ ही MacBook Neo सीरीज में 3.5 एमएम जैक, Wi-Fi 6, Bluetooth 6, Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर साउन्ड सिस्टम spatial audio के साथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apple ने MacBook Neo में मैजिक कीबोर्ड का फीचर भी दिया है। अपर वेरिएंट में इस कीबोर्ड में टच आईडी भी मिलती है। इस MacBook Neo सीरीज में ऐप्पल इंटेलिजेंस के भी कई फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के अनुसार इसमें AI फीचर्स दूसरी कंपनी के किसी एंट्री लेवल लैपटॉप से भी बेहतर काम करेंगे। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऐप्पल के लैपटॉप विंडोज की जगह apple macOS पर काम करते हैं।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 10:24 IST