Moto G37 पर आया जबरदस्त ऑफर, घर लायें सिर्फ 3899 रुपये में, जानिए ये लाजवाब डील

Moto G37 कंपनी का लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन है जो पिछले महीने मई में लॉन्च हुआ था। लेकिन जबरदस्त ऑफर के कारण मोटोरोला का यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।

 Moto G37 power
Moto G37 | Image: motorola

Moto G37 कंपनी का लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन है जो पिछले महीने मई में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब एक महीने के अंदर ही इस फोन को जबरदस्त ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे मोटोरोला का यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

Moto G37 ऑफर  

फ्लिपकार्ट पर Moto G37 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। ऑफर पर ध्यान दें तो Moto G37 को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 10,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे यह फोन आपको 3,899 रुपये की कीमत में मिल सकेगा।  

Moto G37 के फीचर्स 

1 डिजाइन- इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत स्मार्टफोन है। इस फोन की स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। फोन की बैक साइड पर वीगन लेदर फिनिश डिजाइन दिया है। स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी बचाव करने का काम करेगी। यह फोन PANTONE Capri, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Impenetrable जैसे 3 कलर्स में आता है। 

2 डिस्प्ले- Moto G37 में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1050 निट्स का पीक डिस्प्ले और 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।  

Advertisement

3 प्रोसेसर- मोटोरोला के इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। 

4 रैम और मेमोरी- Moto G37 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। इसके साथ ही फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प है। 

Advertisement

5 कैमरा- Moto G37 में 50 MP के बैक कैमरा के साथ लाइट सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

6 बैटरी- मोटोरोला के इस फोन में 5200 mah की बैटरी लगाई है, इस फोन के साथ 20W का फास्ट चार्जर मिलता है। 

7 ओएस- यह फोन Android 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के लिए सैमसंग ने AI TV पर पेश किए धमाकेदार ऑफर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड