अक्षय कुमार ला रहे हैं 2 नए सस्ते फोन Poco C81 और Poco C81x, 23 घंटे तक लगातार देख सकेंगे यूट्यूब, जानिए लॉन्च डेट
Poco C81 Launch: Xiaomi अपने सब ब्रांड Poco से 2 नए स्मार्टफोन Poco C81 और Poco C81x को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स का भी फ्लिपकार्ट पर ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Poco C81 Launch: Xiaomi अपने सब ब्रांड Poco से 2 नए स्मार्टफोन Poco C81 और Poco C81x को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। यह चीनी कंपनी के 5जी की जगह 4जी स्मार्टफोन होंगे। इस कारण यह कीमत में सस्ते होंगे। लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स का भी फ्लिपकार्ट पर ऐलान कर दिया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कब होंगे लॉन्च
Poco C81 और Poco C81x को भारत में 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फ्लिपकार्ट पर अपने इन दोनों फोन को इंडिया का ऑल राउंडर बता कर प्रचार कर रही है।
Poco C81 और Poco C81x के फीचर्स
Poco C81 में 6300 mah की बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक साथ निभाएगी और इस फोन से 23 घंटे तक यूट्यूब देख सकते हैं। इस फोन में बॉक्स के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 7.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
फ्लिपकार्ट पर फोन के कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यहां पोको के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार के साथ पोस्ट की गई फोटो से दिख रहा है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 13 MP का फोन में मेन बैक कैमरा लगा होगा।
Advertisement
तो वहीं Poco C81x में 5200 mah की बैटरी लगी होगी। कंपनी के अनुसार इस फोन की बैटरी 1.5 दिन तक का बैकअप देगी और इससे 15 घंटे की यूट्यूब स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस फोन के साथ भी 15W का फास्ट चार्जर मिलेगा। Poco C81x फोन में भी 7.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर मौजूद है। इस फोन में भी 13 MP का डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।
Poco C81 और Poco C81x दोनों फोन में 3.5 एमएम जैक भी होगा। इसके अलावा यह दोनों फोन डुअल सिम होंगे जो 4जी नेटवर्क पर चलेंगे।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A36 5G पर आया धुरंधर ऑफर, कोई और नहीं कंपनी खुद दे रही हजारों रुपये सस्ता