अपडेटेड 24 March 2026 at 12:48 IST
AI+ Nova 2 5G, Nova 2 Ultra 5G इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगा Nothing वाला ये शानदार फीचर
माधव शेठ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए 2 नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G के लॉन्च करने की घोषणा की है। यह दोनों फोन कंपनी के AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

भारतीय कंपनी AI+ को पिछले वर्ष जुलाई 2025 में Realme और Honor जैसी चीनी कंपनियों के अध्यक्ष रह चुके Madhav Sheth ने लॉन्च किया था। तब कंपनी ने Ai+ Pulse और AI+ Nova 5G जैसे 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। जिसके बाद कंपनी ने पिछले दिनों Ai+ Pulse 2 लॉन्च किया था और अब कंपनी 2 नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार यह उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे।
माधव शेठ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए 2 नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G के लॉन्च करने की घोषणा की है। यह दोनों फोन कंपनी के AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे।
कब होंगे लॉन्च
एक्स पोस्ट के अनुसार AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G दोनों 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। इस पोस्ट में दिख रहे AI+ Nova 2 Ultra 5G काले, नीले, हरे, पर्पल और लाल रंग में पेश होगा। जबकि AI+ Nova 2 5G काले, नीले, हरे, गुलाबी और पर्पल रंगों में पेश होगा।
Nothing वाला फीचर मिलेगा
AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन का एक टीजर भी जारी किया गया है जिसमें बैक पैनल पर लाइट वाला Nothing फोन का लोकप्रिय फीचर दिखाई दे रहा है। पोस्ट में यह बताया गया है कि इस नए AI+ Nova 2 Ultra 5G में कॉल, मैसेज, म्यूजिक आदि के नोटीफिकेशन फोन के बैक पैनल पर लाइट के जरिए मिलेंगे।
Advertisement
NxtQuantum ओएस पर चलेंगे
पहले की तरह यह दोनों फोन भी एंड्रॉइड पर आधारित स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum पर चलेंगे।
3 और नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन के लॉन्च के बाद कंपनी जल्द ही इसी सीरीज से Nova 2 Pro, Nova 2 Neo और Nova Flip जैसे 3 और नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 12:44 IST