OnePlus N6 के लॉन्च से पहले कंपनी ने एक और फीचर का किया खुलासा, जानिए इस फीचर के साथ कीमत भी

OnePlus ने पिछले दिनों अपनी नई N सीरीज से पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 को लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी ने फोन की बैटरी के बाद अब एक और फीचर का खुलासा किया है।

oneplus n6
oneplus n6 | Image: oneplus

OnePlus ने पिछले दिनों अपनी नई N सीरीज से पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह फोन 30 जून को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की बैटरी के बाद अब एक और फीचर का खुलासा किया है।  

OnePlus N6 के फीचर्स 

कंपनी द्वारा जारी किए गए फोटो में दिख रहा है कि OnePlus N6 ब्लैक और ग्रीन जैसे 2 कलर में पेश होगा। OnePlus N6 में 8000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह अपने सेगमेंट के फोन में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। इस फोन के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जाएगा। कंपनी हमेशा अपने फोन के साथ चार्जर देती आई है। इसलिए इस फोन के साथ भी चार्जर भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर फोन की बैटरी 3 दिन तक चलेगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि लगातार 7 वर्षों तक फोन को चार्ज करने के बाद भी बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत तक बनी रहेगी। इसका मतलब बैटरी 7 साल तक भी सही चल सकती है।  

अब वनप्लस ने बताया है कि यह उसका यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश होगा। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus N6 में 50 MP का डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।  

कितनी होगी कीमत 

OnePlus N Series के सभी फोन की कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। इससे साफ है कि यह एक बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी। 

Advertisement

Nord सीरीज चलती रहेगी 

OnePlus ने यह साफ किया है कि कंपनी नोर्ड सीरीज को बंद नहीं करने जा रही है। वनप्लस अपनी फ्लैगशिप सीरीज और नोर्ड सीरीज के साथ इस नई N सीरीज से सबसे सस्ती कीमत में फोन पेश करती रहेगी। साथ ही कंपनी ने बताया है कि OnePlus N6 के बाद कंपनी इसी सीरीज से और भी सस्ती कीमत में फोन पेश करती रहेगी।    

इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Pro+ First Impressions: पहली नजर में कैसा है फोन,जानिए

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड