Google Pixel 9 को अपना बनाने का आया सुनहरा अवसर, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता, जानिए कीमत और फीचर्स
Google Pixel 9 फोन पर बंपर ऑफर पेश हो गया है। इससे जिन ग्राहकों को यह फोन पहले महंगा लग रहा था अब वह इसे सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google Pixel 9 को लॉन्च हुए अब कुछ समय हो गया है। लेकिन कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स की भरमार हैं। अच्छी बात यह भी है कि अब इस फोन पर बंपर ऑफर भी पेश हो गया है। इससे जिन ग्राहकों को यह फोन पहले महंगा लग रहा था अब वह इसे सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 9 ऑफर
फ्लिपकार्ट पर अब Google Pixel 9 फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये है। लेकिन यहां पर इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर पूरे 4000 रुपये बचा सकते हैं। इसके साथ ही यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद हैं जिससे आप फोन को बहुत ही सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 9 के फीचर्स
Google Pixel 9 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। फोन की स्क्रीन से 1080 x 2424 पिक्सल के रिजोल्यूशन पर फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1800 निट्स की ब्राइटनेस HDR के साथ तो वहीं 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में टाइटन एम 2 का को-प्रोसेसर भी मिलता है। गूगल के इस फोन में 4,700 mah की बैटरी लगाई गई है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा मैक्रो फोकस के साथ मौजूद है। फोन में 10.5 MP का फ्रंट ऑटो फोकस कैमरा मिलता है। यह फोन अब एंड्रॉइड 16 के साथ मिल रहा है। गूगल 7 वर्ष का सॉफ्टवेयर, सेक्युरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपडेट भी देगी। इस फोन में Google Gemini का जबरदस्त सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Obsidian, Porcelain, Wintergreen और Peony जैसे 4 रंगों में आता है।