Flipkart Sale में Redmi 15 5G पर आया जबरदस्त ऑफर, अब मिल रहा है बस इतनी कीमत में
Flipkart Sale में Redmi 15 5G पर अब पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है जिससे ग्राहकों के पास इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का बढ़िया अवसर है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Redmi 15 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में लॉन्च किया था। इस फोन में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त ऑफर के साथ आ गया है जिससे ग्राहक इसे अब सस्ती कीमत में अपना बना सकते हैं।
Redmi 15 5G ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Redmi 15 5G के 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,200 रुपये है। यहां इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही पुराना फोन देकर यहां से आपको 17,450 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।
Redmi 15 5G के फीचर्स
इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी डिस्पले मिलता है। फोन में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 50 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में साइड फिंगर प्रिंट सेंसर लगाया गया है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
Advertisement
इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक का बैकअप मिलता है। Xiaomi इस फोन के साथ 33W का फ़ास्ट चार्जर भी देती है। रेडमी के इस फोन में 18W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 15 (Android 15) पर आधारित Hyper OS 2 के साथ आता है। लेकिन कंपनी फोन पर 2 वर्ष तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 वर्ष तक के सिक्युरिटी अपडेट भी देगी।