Family Car In Budget: ये हैं बेस्ट छोटी गाड़ियां, परिवार के साथ आपके बजट में भी फिट
अब हम आपको ऐसी 5 सीटर गाड़ियां बताने जा रहे हैं जो कीमत में कम लेकिन आपके छोटे परिवार के लिए बिल्कुल फिट है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

एक समय था जब भारत को छोटी गाड़ियों का देश कहा जाता था। लेकिन आज हैचबैक से लेकर सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी तक हर सेगमेंट की गाड़ियां भारत में बहुत बिकती हैं। लेकिन आज भी जब कोई परिवार पहली बार नई गाड़ी खरीदने की सोचता है तो वो कम बजट में अच्छी से अच्छी हैचबैक की तलाश करता है। ताकि उस छोटी गाड़ी से उसका और परिवार का अपनी गाड़ी का सपना पूरा हो सकें।
अब हम आपको ऐसी 5 सीटर गाड़ियां बताने जा रहे हैं जो कीमत में कम लेकिन आपके छोटे परिवार के लिए बिल्कुल फिट है। हम आपको सभी गाड़ियों के पेट्रोल वेरिएंट की जानकारी देने जा रहे हैं, क्यूंकि अपने निजी वाहन के लिए लोग पेट्रोल वेरिएंट को ही खरीदना पसंद करते हैं।
कौन सी हैं वो गाड़ियां
Maruti Suzuki S-Presso: यह मारुति सुजुकी के साथ देश की भी सबसे सस्ती गाड़ी है। पेट्रोल मॉडल पर 24 Kmpl की इसकी एवरेज मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio: छोटी गाड़ियों में मारुति सुजुकी के पास सबसे ज्यादा विकल्प हैं। Celerio भी इस सेगमेंट की एक महत्वपूर्ण गाड़ी है। इस गाड़ी के पेट्रोल मॉडल पर 25 Kmpl की एवरेज मिलती है। गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 4.7 लाख रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
Tata Tiago: टाटा की Tiago एक लोकप्रिय हैचबैक कार है जिसमें बहुत अच्छे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि इसमें एवरेज 19 Kmpl की मिलती है। लेकिन सुरक्षा के हिसाब से इसे 4 स्टार की रेटिंग मिली है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है।
Renault Kwid: रेनो की Kwid भी एक अच्छी गाड़ी है। यह गाड़ी 21.46 Kmpl की एवरेज देती है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होती है।