X Down: एलन मस्क का X हुआ डाउन, दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स को भारी परेशानी

Twitter Down: देश भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) एक बार फिर से ठप हो गया है। एलन मस्क के एक्स को डाउन होने के बाद करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए हैं। उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैब और कम्प्यूटर में एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) खुल नहीं रहा है।

X Down
एलन मस्क का एक्स डाउन | Image: Social Media/Republic

Twitter Down, X Down: देश भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) एक बार फिर से ठप हो गया है। एलन मस्क के एक्स को डाउन होने के बाद करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए हैं। उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैब और कम्प्यूटर में एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) खुल नहीं रहा है।

कुछ के फोन में यह खुल भी रहा है तो कोई अपडेट नहीं दिख रहा। एक्स को खोलते ही लिख रहा है - Something went wrong. Try reloading. 

हजारों की संख्या में यूजरों ने की शिकायत

आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी कई देशों में एक्स डाउन हो गया। इसके चलते करोड़ों यूजरों को काफी परेशानी हुई। यह परेशानी अमेरिका में भी हुई। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,  एक्स ठप होते ही हजारों की संख्या में लोगों ने विभिन्न माध्यमों से इसकी शिकायत की। ना लोग एक्स पर कुछ पोस्ट कर पा रहे थे और ना ही कुछ अपडेट देख पा रहे थे। इसकी वजह से एक्स यूजरों को इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि, कुछ देर बाद अब एक्स (ट्विटर- पुराना नाम) को ठीक कर दिया गया है।

कुछ देर डाउन होने के बाद ठीक हो गया एक्स 

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज शाम करीब 5:20 बजे तक एक आउटेज ट्रेकिंग वेबसाइट ने एक्स डाउन होने की भी जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि करीब 10 हजार से अधिक एक्स के यूजरों ने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आंकड़ों में पता चला कि सबसे अधिक मोबाइल पर इसकी दिक्कत देखी गई।

Advertisement

हालांकि, कुछ देर डाउन होने के बाद अब एलन मस्क का एक्स (X) ठीक हो गया है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार डाउन हुआ है। इससे पहले भी एक्स कई बार डाउन हो चुका है। कई बार इसमें कुछ तकनीकी खराबी और अपडेट करने की भी बात सामने आ चुकी है। खैर, अभी यह ठीक हो गया है और इसके साथ ही इसके यूजरों ने राहत की सांस ली है।   

ये भी पढ़ें - Mobile phone: सावधान! आपकी पर्सनल कॉल कोई रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है? आप तुरंत कर सकते हैं पता

Advertisement
Published By :
Amit Dubey
पब्लिश्ड