Apple ने दिया बड़ा झटका, भारत में MacBook और iPad की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी, टिम कुक बोले यह महंगाई 100 वर्ष में आने वाली एक बाढ़ के समान
Apple iPad MacBook Price Hike: ऐप्पल ने भारत में अपनी macbook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Apple iPad MacBook Price Hike: ऐप्पल ने भारत में अपनी macbook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कीमत बढ़ाने के पीछे कारण कंपनी ने मेमोरी और प्रोसेसर की कीमतों में इजाफा बताया है।
मैकबुक अब कितनी की हुई
MacBook Neo को हाल ही में ऐप्पल ने किच समय पहले सबसे सस्ता लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे यह अब 69,900 रुपये की जगह 79,900 रुपये में मिल रही है।
ऐप्पल ने अपनी MacBook Air 13 इंच (M5) और MacBook Air 15 दोनों की कीमते बढ़ा दी है। इससे भारत में अब MacBook Air 13 इंच (M5) अब 1,49,900 रुपये की हो गई है। बता दें कि ऐप्पल ने इसे 1,19,900 रुपये की कीमत में पेश किया था।
इसी तरह MacBook Air 15 इंच की कीमतें भी 35,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है जिससे यह अब 1,44,900 रुपये की जगह 1,79,900 रुपये की कीमत में मिलेगी।
Advertisement
Macbook Pro ऐप्पल का सबसे महंगा लैपटॉप में से एक है लेकिन इसकी तो सबसे ज्यादा कीमत बढ़ाई गई है। ऐप्पल ने इसकी कीमत में 70,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इससे भारत में Macbook Pro 1,69,900 रुपये की जगह अब 2,39,900 रुपये में की कीमत में मिलेगा
आईपैड के भी दाम बढ़े
iPad Air के 11 इंच वाले मॉडल की कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे 64,900 रुपये के बजाय अब यह 89,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध हुआ है।
Advertisement
iPad Pro को जहां 99,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है।
मैकबुक और आईपैड दोनों नई कीमतों के साथ ऐप्पल के रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हो चुके हैं।
बढ़ोतरी पर टिम कुक क्या बोले
ऐप्पल के वर्तमान सीईओ टिम कुक ने इन ऐप्पल डिवाइस की बढ़ी कीमतों को लेकर कहा है कि यह बढ़ोतरी 100 वर्ष में आने वाली एक बाढ़ के समान है। कुक ने यह भी कहा कि पिछले 40 वर्ष में उन्होंने पार्ट्स की कीमतों में इतना बढ़ा उछाल नहीं देखा है।