WPL 2024: प्लेऑफ में RCB बना पाएगी जगह या कोई और मारेगा बाजी? यहां समझें पूरा समीकरण
WPL 2024 Playoffs: WPL 2024 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ टॉप पर है। मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024 Playoff Scenario: डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन एक स्थान के लिए अभी भी बाकी तीन टीमों के बीच जंग चल रही है। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को बड़ा झटका दिया। GT ने इस मुकाबले को 8 रनों से जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
गुजरात जायंट्स के खिलाफ यूपी वॉरियर्स के हार से जिस टीम का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है वो है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। स्मृति मंधाना की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, यूपी वॉरियर्स की हार से RCB का प्लेऑफ में पहुंचना कहीं हद तक आसान हो गया है। आइए समझते हैं पूरा समीकरण
तो टीमों का टिकट कन्फर्म, वेटिंग लिस्ट में तीन
WPL 2024 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस के भी इतने ही अंक हैं लेकिन नेट रनरेट में वो दिल्ली से पीछे हैं। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं बाकी 3 टीमें यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच आखिरी स्पॉट के लिए जंग चल रही है।
प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं और 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अच्छी बात ये है कि उनका नेट रनरेट यूपी और गुजरात से बेहतर है। स्मृति मंधाना की टीम अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। अगर RCB ये मुकाबला जीत जाती है तो प्लेऑफ में उनका सीट कन्फर्म हो जाएगा।
Advertisement
यूपी और गुजरात को क्या करना होगा?
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की किस्मत अब उनके हाथ में नहीं है। दोनों को ये दुआ मांगनी होगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। लेकिन इतने से भी काम नहीं बनेगा। यूपी और गुजरात को अंतिम मैच में ना सिर्फ जीत बल्कि बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी, तभी वो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो RCB और UPW के 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट में बैंगलोर आगे है। वहीं गुजरात की टीम अभी 4 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर है। उनका आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की चोट पर आया अपडेट, नही खेलेंगे शुरुआती मुकाबले