IPL से बिल्कुल जुदा है WPL का प्लेऑफ, फाइनल में किसकी होगी एंट्री और कौन होगा आउट, जानें सबकुछ
WPL Playoffs Rule: WPL प्लेऑफ मुकाबले IPL के प्लेऑफ से बिल्कुल ही अलग होते हैं। कौन सी टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और किन टीमों के बीच होंगे एलिमिनेटर मुकाबला।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024: डब्लूपीएल 2024 के लीग मुकाबले लगभग खत्म होने वाले हैं। 17 मार्च को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गे मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मुकाबले आईपीएल के प्लेऑफ से बिल्कुल ही अलग होते हैं। फाइनल की रेस में अब तीन टीमें हैं। कौन सी टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और किन टीमों के बीच होंगे एलिमिनेटर मुकाबले, आइए जानते हैं-
IPL से जुदा WPL प्लेऑफ के मुकाबले
लीग मुकाबले में हर टीम को आठ मैच खेलने होंगे जिसमें से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने सभी 8 मुकाबले खेल लिए हैं और उसके 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली के सात मैच के बाद 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मैचों में 8 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स बाहर हो गई हैं। यूपी के छह और गुजरात के चार अंक हैं।
अब पॉइंट टेबल पर जो भी टीम टॉप पर रहेगी वह टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम का मुकाबला टेबल टॉपर टीम से फाइनल में होगा।
Advertisement
किन टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला ?
पॉइंट टेबल के मौजूदा हाल को देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों के सारे लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। ऐसे में हालात को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि डब्लूपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स सीधा एंट्री लेगी। उसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में एक बार फिर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। जो टीम एलिमिनेटर मुकाबला जीतेगी वो फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।
यह भी पढ़ें- WPL 2024: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धोया, प्लेऑफ में मारी शानदार एंट्री - Republic Bharat