अपडेटेड 4 February 2026 at 23:29 IST
WPL Final 2026: RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब और कहां देखें फाइनल मैच
WPL Final 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL Final 2026: मंगलवार, 3 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे संस्करण के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होने वाला है। दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर डायरेक्ट फाइनल में एंट्री ली थी। RCB दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ये दोनों टीमें पहले भी फाइनल में भिड़ चुकी हैं। 2024 में RCB ने दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, दिल्ली ने अभी तक अपने नाम खिताब नहीं किया है। आइए जानते हैं डल्ब्यूपीएल (WPL) का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसका लाइव एक्शन कहां देख सकते हैं।
डल्ब्यूपीएल का फाइनल मैच कहां और कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 फरवरी को खेला जाएगा। खिताबी जंग के लिए दोनों टीमें वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए आरसीबी से भिड़ेगी, वहीं, RCB खिताब बचाने उतरेगी।
RCB vs DC फाइनल मैच कितने से शुरू होगा?
महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 7 बजे ही हो जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार डल्ब्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
Advertisement
डल्ब्यूपीएल का फाइनल कहां देखें?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप मोबाइल में भी फ्री में देख सकते हैं।
DC की संभावित प्लेइंग 11
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा।
Advertisement
RCB की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी , श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 23:29 IST