अपडेटेड 3 February 2026 at 23:19 IST

WPL 2026: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स चमकी

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने जीत लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

Follow : Google News Icon  
wpl 2026 eliminator delhi capitals beat Gujarat giants by 7 wicket
WPL 2026: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह | Image: X/@DelhiCapitals

WPL 2026: मंगलवार, 3 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली।

इससे पहले दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गुजरात जायंट्स को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स महज 15.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान ने शानदार पारी खेली। 

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शानदार पारी

एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के भी लगाए। हालांकि, दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक विकेटकीपर लिजेल ली ने 43 रन की पारी खेली।

बेथ मूनी की पारी गई बेकार

एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स की तरफ से खियालड़ियों ने कुछ खास नहीं किया। हालांकि, गुजरात जायंट्स की तरफ से बेथ मूनी ने शानदार 62 रनों की पारी खेली, लेकिन अंततः बेकार ही रही। बेथ मूनी के अलावा, गुजरात जायंट्स से जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे अधिक 35 रन की पारी खेली। 

Advertisement

फाइनल में दिल्ली का सामना आरसीबी से

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 7 विकेट से हराया फाइनल में पहुंच गई है। दिल्ली की टीम लगातार चौथे विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। फाइनल मैच गुरुवार, 5 फरवरी को खेला जाएगा।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 22:48 IST