WPL Playoffs: अभी भी सब टीमों के पास प्लेऑफ क्वालिफाई करने का चांस, किसकी सबसे ज्यादा पॉसिबिल्टी?

WPL 2024 Playoffs: विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के लिए अभी भी तीनों टीमों के क्वॉलिफाई करने के चांसेज हैं। क्या है प्लेऑफ का पूरा समीकरण आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
WPL 2024 Playoffs Scenario
WPL 2024 Playoffs Scenario | Image: X/ WPL

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है। पांच दिनों में डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल से पहले तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।

प्लेऑफ में दो टीमें यानी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। यानी प्लेऑफ क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम के लिए तीन टीमों के लिए अभी भी चांसेज हैं। लेकिन किस टीम के पास सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं आइए जानते हैं-

डब्लूपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्या है समीकरण

आईपीएल में प्लेऑफ में चार टीमें क्वॉलिफाई करती हैं लेकिन डब्लूपीएल में ऐसा नही है। विमेंस प्रीमियर लीग में सिर्फ 3 टीमें ही डब्लूपीएल के लिए क्वॉलिफाई करती हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। जो टीम पॉइंट टेबल पर पहले पोजिशन पर होती है वो फाइनल के लिए सीधा क्वालिफाई कर जाती है। बाकी बची दो टीमें एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने होती हैं।

बीते सोमवार यानी 11 मार्च को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया। जो गुजरात ने 8 रनों से जीत लिया। इस मैच का पॉइंट्स टेबल पर तो खासा फर्क नहीं पड़ा। लेकिन प्लेऑफ की रेस पर जरूर असर पड़ा। अब तक कोई भी टीम ऑफिशियली तरीके से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। लेकिन तीसरे टीम के रूप में क्वालिफाई करने के सबसे ज्यादा चांस आरसीबी के हैं।

Advertisement

आरसीबी और मुंबई का आज मुकाबला 

12 मार्च को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी अगर अपना आज का मैच जीत जाती है तो कह सीधे प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी। वहीं अगर बैंगलोर यह मैच हार जाती है तो मामला आकर नेट रन रेट पर फंसेगा। अभी नेट रन रेट सबसे ज्यादा आरसीबी का ही है। लेकिन गुजरात जायंट्स के पास एक मैच अभी बाकी है। दूसरी ओर आरसीबी बुरी तरह हार जाती है और गुजरात भी अपना मुकाबला हार जाती है (गुजरात की नेट रन रेट काफी खराब है)। तो यूपी क्वालिफाई कर सकती है। बता दें कि 15 मार्च को एलिमिनेटर तो 17 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- WPL 2024: RCB को हरा प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, पॉइंट टेबल पर नंबर-1 दिल्ली - Republic Bharat
 

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड