अपडेटेड 16 March 2024 at 16:53 IST
WPL 2024: दिल्ली-बैंगलोर में खिताबी मुकाबला, कौन किस पर रहा भारी; यहां देखें रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच WPL 2024 का फाइनल मुकाबला होने वाला है, लेकिन इससे पहले हम आपको दोनों का पिछला रिकॉर्ड बताते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024: IPL से पहले WPL भारतीय क्रिकेट फैंस का मनोरंजन कर रहा है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2024 सीजन का फैंस जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 22 दिनों के रोमांच के बाद अब टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच WPL 2024 का खिताबी मुकाबला होने वाला है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार, 17 मार्च को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली RCB एक-दूसरे के सामने होंगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ग्रुप स्टेज में प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहकर सीधे WPL 2024 के फाइनल में पहुंची है, जबकि RCB ने एलिमिनेटर में गत विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली कैपिटल्स का ये दूसरा फाइनल है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है।
दिल्ली-RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड
WPL के दूसरे सीजन में खिताब के लिए भिड़ने वाली दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का एक-दूसरे के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड क्या है। कौन किस पर भारी रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 2023 से अब तक 4 WPL मैच हुए हैं और सभी दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। मौजूदा सीजन में दिल्ली और RCB दो बार आमने-सामने आए और दोनों बार दिल्ली ने बाजी मारी। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 तो वहीं दूसरे मैच में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
Advertisement
पिछले सीजन भी दोनों मैच हारा RCB
पिछले सीजन की बात करें तो 2023 WPL में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दो मैच हुए थे और ये भी दिल्ली ने जीते थे। इन दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी जीत मिली थी। पहला मैच दिल्ली ने 60 रन तो वहीं दूसरा मुकाबला 6 विकेट से जीता था। यानि दिल्ली WPL में अब तक बैंगलोर पर भारी रही है। RCB दिल्ली को एक भी मैच में नहीं हरा पाई है, लेकिन इस बार दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत है और इसमें कौन बाजी मारता है, ये देखना होगा।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 16 March 2024 at 16:47 IST