WPL 2024 Eliminator में आमने-सामने हरमनप्रीत-स्मृति, जाने मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

WPL 2024 का पहला फाइनलिस्ट तो पक्का हो चुका है। अब एलिमिनेटर मुकाबले से डब्लूपीएल 2024 का दूसरा फाइनलिस्ट भी मिल जाएगा जो मुंबई और आरसीबी में से एक होगा।

Follow : Google News Icon  
MI vs RCB Head To Head Record
MI vs RCB Head To Head Record | Image: WPL

WPL 2024 Eliminator: डब्लूपीएल 2024 के लीग स्टेज के सारे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को हराकर सीधा फाइनल के लिए एंट्री मारी है।

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का पहला फाइनलिस्ट तो पक्का हो चुका है। अब एलिमिनेटर मुकाबले से डब्लूपीएल 2024 का दूसरा फाइनलिस्ट भी मिल जाएगा जो मुंबई और आरसीबी में से होगा। 15 मार्च को डब्लूपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा।

WPL 2024 की पहली फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रही है, जहां उन्हें चैंपियन बनने की उम्मीद है। हालांकि, एलिमिनेटर में आमने-सामने होने वाली मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इसे चुनौतीपूर्ण जीत बनाने के लिए तैयार हैं। 15 मार्च, शुक्रवार की रात ये तय होगा कि फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के साथ दूसरा फाइनलिस्ट कौन होगा?

Delhi Capitals in Final: WPL

मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में कुल आठ मैच खेले जिनमें चार में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई ने आठ मुकाबलों में पांच में जीत दर्ज की। इस सीजन मुंबई और बैंगलोर के बीच दो लीग मैच खेले गए जिनमें एक मैच मुबंई ने तो दूसरा आरसीबी ने जीता। पिछले सीजन यानी WPL 2023 के लीग मुकाबलों के दोनों मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की थी। मुंबई और आरसीबी के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए ये संभावनाएं जताई जी रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हो सकती है।

Advertisement

कहां खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला

डब्लूपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 एलिमिनेटर मैच स्पोर्ट्स 18 एचडी/एसडी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच फॉक्स स्पोर्ट्स, फॉक्स क्रिकेट एचडी और फॉक्सटेल गो पर मैच की लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हराया, दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल का टिकट किया पक्का - Republic Bharat
 

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड