WPL 2024: RCB को हरा प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, पॉइंट टेबल पर नंबर-1 दिल्ली
WPL 2024 Playoff: आरसीबी को हराने के साथ ही मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
- खेल समाचार
- 3 min read

WPL 2024 Playoff: डब्लूपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 1 रनों से हराया तो उस वक्त हर आरसीबी फैन की आंखे नम थी और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस की खुशी का ठिकाना नही था। आरसीबी को हराने के साथ ही मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस वक्त डब्लूपीएल 2024 की पॉइंट टेबल पर नंबर वन पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। WPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम दिल्ली कैपिटल्स बन गई है।
क्या रहा आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले का हाल?
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आखिरी गेंद तक काफी रोमांचक मुकाबला चला। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक रन से बाजी मारी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 181 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। जिसमें आठ चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, एलिस कैप्से ने 48 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी भी हुई। इससे पहले कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंद में 29 रन और शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 23 रन बनाए और 54 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दिलाई।
दिल्ली ने आरसीबी को 1 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। एलेक्स परी ने 49 रन की पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मैच जीतने के लिए आखिरी गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। ऋचा घोष ने शॉट खेलते ही रन भागने की कौशिश की, लेकिन वह रन आउट हो गईं, जिसके चलते उनकी टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
Advertisement
प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसका नेट रन रेट +0.918 का है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 7 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। लेकिन उसका नेट रन रेट +0.343 का है, जिसके चलते वह दूसरे नंबर पर है। वहीं, आरसीबी की टीम 7 मैचों में 4 हार के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- RCB: ऋचा घोष का तूफान भी नहीं आया RCB के काम, हार के बाद मैदान पर छलका दर्द, रोने वाला वीडियो वायरल - Republic Bharat