WPL Retention 2026: WPL की रिटेंशन लिस्ट का ऐलान, MI-RCB ने 4-5 तो DC ने भी 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट
WPL Retention 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। लिस्ट में ऐसे कई नाम शामिल हैं, जिन्हें देखकर आप भी चौक जाएंगे। MI-RCB और DC के नाम देखना न भूलें।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL Retention 2026: टीम इंडिया की महिला वर्ल्ड काप जीतने के बाद अब हर किसी की नजर आगामी WPL है। जी हां, विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर सभी की नजर है कि पांचों फ्रेंचाइजी अपनी टीम में किन-किन खलाड़ियों को रिटेन कर रहे हैं और किन खिलाड़ियों को रिलीज कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस बार एक टीम अधिकतम पांच खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर अगर आप भी उत्सुक हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बात दें कि पांचों फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई इंडियंस (MI) ने 5, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों के नाम देखकर आप भी चकित हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 के लिए भारतीय महिला टीम की ओपनेर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ 3 अन्य खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है। RCB ने स्मृति के साथ ऋचा घोष, एलिस पैरी और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है।
मुंबई इंडियंस ने इन्हें किया रिटेन
मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम की कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ अन्य 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। MI ने हरमनप्रीत के साथ मनजोत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और जी.कमलिनी को भी रिटेन किया है।
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा शेफाली वर्मा, मैरिजैन कैप, एनबेल सदरलैंड और नीकी प्रसाद को रिटेन किया है। आपको बता दें कि महिला विश्व कप सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार 127 रन की पारी खेली थी।
गुजरात जायंट्स ने इन्हें किया रिटेन
गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 के लिए एशले गार्डनर और बेथ मूनी जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
Advertisement
यूपी वॉरियर्स
खबरों के अनुसार WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है और उस खिलाड़ी का नाम श्वेता सहरावत है।