अपडेटेड 17 March 2024 at 21:49 IST
WPL 2024 Final: RCB की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली 113 पर ढेर, खिताब पर कसा शिकंजा
WPL 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना शिकंजा कस लिया है। RCB ने घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 113 रन पर ढेर कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024 Final: स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के फाइनल में जबरदस्त गेंदबाजी की है। श्रेयंका पाटिल और सोफी मोलिनक्स की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर कर दिया और मैच पर शिकंजा कस लिया है।
मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस बड़े मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शैफाली वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया। शैफाली ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान लैनिंग ने 23 रन बनाए। बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और दिल्ली 113 के छोटे स्कोर पर ऑलाआउट हो गई।
श्रेयंका की फिरकी में फंसी दिल्ली
फाइनल मुकाबले में RCB की युवा ऑफ ब्रेक स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में ऐसा फंसाया कि वो पस्त हो गए। 21 साल की श्रेयंका ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं सोफी मोलिनक्स ने भी स्पिन का जादू चलाया और तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। सोफी ने 4 ओवर में 20 रन पर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा RCB की स्टार स्पिनर आशा शोभना ने भी 3 ओवर में 14 रन खर्च करके 2 विकेट निकाले।
Advertisement
114 रन का पीछा करने उतरी RCB अच्छा खेल रही है। खबर लिखे जाने तक उसे 77 गेंदों पर सिर्फ 71 रन चाहिए थे और 10 के 10 विकेट उसके हाथ में हैं। यानि मैच में RCB का शिकंजा कसा हुआ है। वो अपना पहला WPL खिताब जीतने के करीब है।
ये भी पढ़ें- इंजेक्शन लगवाए, टखने से खून निकलवाया; वापसी के लिए क्या कुछ किया? हार्दिक पांड्या ने खुद बताया
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 March 2024 at 21:49 IST