WPL 2026: फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 29 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में RCB ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ RCB की टीम फाइनल में पहुंच गई है। ग्रेस हैरिस ने तूफानी पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 29 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में RCB ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ RCB की टीम ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है।
मैच में आरसीबी ने पहले टॉस जीतकर पहले यूपी वॉरियर्स को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सिर्फ 13.1 ओवर में महज 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में सबसे अहम भूमिका ग्रेस हैरिस की रही। उन्होंने ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेली। ग्रेस हैरिस ने महज 37 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए। यह आरसीबी की लगातार छठी जीत है।
स्मृति मंधाना ने खेली कप्तानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। स्मृति ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस मैच को बेंगलुरु ने महज 13.1 ओवर में महज 2 विकेट खोकर आसानी जीत लिया।
Advertisement
फाइनल में पहुंची स्मृति मंधाना की टीम
स्मृति मंधाना ने चौके से मैच खत्म किया। स्मृति मंधाना 54 और ऋचा घोष बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी ने लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीतकर डायरेक्ट विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है।