अपडेटेड 16 March 2024 at 18:28 IST

एलिस पेरी को डेट पर ले जाना चाहते थे ये स्टार भारतीय खिलाड़ी, पूरी हुई ख्वाहिश या टूटा दिल?

आरसीबी की स्टार खिलाड़ी एलिस पेरी को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय टेड पर ले जाना चाहते थे। पेरी के जवाब ने तोड़ा मुरली का दिल या पूरी की तमन्ना?

Follow : Google News Icon  
Ellyse Perry and Murali Vijay
Ellyse Perry and Murali Vijay | Image: AP/ Instagarm

WPL 2024: डब्लूपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराते हुए फाइनल के लिए टिकट पक्का किया। अब डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसबी के बीच खेला जाएगा।

मुंबई को हराने के बाद आरसीबी की एलिस पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। एलिस पेरी को टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय डेट पर ले जाना चाहते थे। एलिस पेरी को जब इस बात का पता चला तो क्या रहा उनका रिएक्शन आइए जानते हैं-

एलिस पेरी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं मुरली विजय

मुरली विजय आरसीबी की एलिस पैरी (Ellyse Perry) को काफी ज्यादा पंसद करते हैं और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसका खुलासा भी किया। मुरली विजय 2020 लॉकडाउन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उनसे पूछा गया कि वे इस खिलाड़ी के साथ डेट पर जाना चाहेंगे तो उन्होंने एलिस पैरी का नाम लिया था। उन्होंने कहा था, ‘एलिस पैरी, मैं उसके साथ डिनर डेट पर जाना चाहता हूं। वह बहुत खूबसूरत है।”

एलिस पेरी ने क्या दिया जवाब

बस फिर क्या था इस बारे में जब एलिस पेरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पैसे मुरली विजय दे रहे हैं तो बेशक वह जाना चाहेंगी। उनकी बेहद मेहरबानी होगी। मैं बहुत अच्छा महसूस करूंगी। पिछले साल ही पेरी का अपने पति मैट टोमा के साथ तलाक हुआ था।

Advertisement

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले एक बात तो साफ हो गई और वो ये कि इस बार डब्लूपीएल में एक नई टीम विजेता बनेगी। फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- WPL 2024 : मैं हूं ना... कौन हैं RCB की शोभना आशा? जिसने कप्तान से कहा- मैं जीताऊंगी मैच और फिर... - Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 16 March 2024 at 18:19 IST