अपडेटेड 24 February 2024 at 11:05 IST
WPL 2024: आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार और सिक्स... मुंबई इंडियंस की सजना रातोंरात बनी सुपरस्टार
DC vs MI WPL 2024: आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। फिर शुरू हुआ वो ड्रामा जिसने इस टूर्नामेंट को पहले मैच से ही हिट बना दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024 DC vs MI: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का शानदार आगाज हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए ओपनिंग मैच में फैंस को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम ने आखिरी ओवर में बाजी मार ली। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला जिसने सिर्फ एक गेंद खेलकर सनसनी मचा दी।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन मिडिल ओवरों में उन्होंने रन गति को तेज कर मैच में वापसी की। आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। फिर शुरू हुआ वो ड्रामा जिसने इस टूर्नामेंट को पहले मैच से ही हिट बना दिया।
मुंबई की संजना ने मचाई सनसनी
मुंबई इंडियंस की कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंदों पर 55 रन बनाए और ऐसा लगा कि वो अपनी टीम को जिताकर ही दम लेंगी। लेकिन आखिरी ओवर में वो आउट हो गईं जिसके बाद मुंबई इंडियंस दवाब में आ गई। उन्हें अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। इसके बाद बैटिंग करने उतरीं एस सजना और सिक्स मारकर अपनी टीम को ऐसे जीता दिया मानो ये उनके बाएं हाथ की बात हो।
आखिरी ओवर का रोमांच
मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर MI को झटका लगा, पूजा वस्त्रकार आउट हो गईं। दूसरी गेंद पर डबल और तीसरी बॉल पर सिंगल आए। अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 9 रनों की दरकार थी। हरमनप्रीत कौर ने शानदार चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर चाहिए थे 5 रन और सामने नई बल्लेबाज सजना। उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार शॉट जड़ा और छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: हाय रे किस्मत! आकाश दीप ने टेस्ट डेब्यू पर डाला 'ड्रीम बॉल', बल्लेबाज बोल्ड लेकिन फिर...
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 07:39 IST