MI vs GG: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत, गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से धोया
MI vs GG LIVE: डब्लूपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की।
- खेल समाचार
- 2 min read

MI vs GG : मुंबई ने गुजरात को हराया
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। एमआई की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ अमेलिया कर ने दिया। दोनों के बीच 50 गेंदों में 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। मुंबई ने ये मुकाबला 11 गेंदों के शेष रहते अपने नाम किया।
MI vs GG LIVE: गुजरात जायंट्स को लगा तीसरा झटका
गुजरात जायंट्स को तीसरा झटका लगा है। नैट सिवर ब्रंट ने फीबी लीचफील्ड को आउट कर दिया। महिला बल्लेबाज आठ गंदों में सिर्फ सात रन बना सकीं।
Advertisement
MI vs GG LIVE: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा
नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं हरलीन देओल भी शबनिम इस्माइल का शिकार हो गईं। वेदा की तरह हरलीन को भी महिला गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू का शिकार बनाया। महिला बल्लेबाज नौ गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए फीबी लीचफील्ड आई हैं।
MI vs GG LIVE: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात की शुरुआत इस मुकाबले में झटके के साथ हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं वेदा पहले ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें शबनिम इस्माइल ने एलबीब्ल्यू आउट किया। महिला बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4/1 है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरलीन देओल आई हैं।
Advertisement
MI vs GG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देयोल, फीबी लीचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहु, मेघना सिंह
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, एसबी कीर्तन, साइका इशाक
MI vs GG LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
डब्लूपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।